फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ: अग्निहोत्री

Sun, 29 Sep 2019 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद बहन-बेटियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रदेश सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मैनपुरी के कुसमरा पहुंचने पर भाजपाइयों ने रामनरेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 

आबकारी मंत्री ने कहा कि सपा शासन में केंद्र की भाजपा सरकार ने विकास के लिए जो धन भेजा, सपा सरकार ने उस धन को केवल डकारने का काम किया। भाजपा की सोच विकास पर चलती है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक आलोक अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की नीति  सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, दुर्गेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें