फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलों के नाम बदल जाने पर योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लगाया बड़ा आरोप

Sun, 11 Nov 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदले जाने से उत्तर प्रदेश की सियासत में उबाल आया हुआ है। अब योगी के मंत्री ने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपने बयानों से चर्चा ने रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के रामनगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश के जिलों का नाम बदलने से कुछ हासिल नही होगा। चुनाव के दौरान भाजपा सरकार का ये चुनावी स्टंट है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर चुनाव में धुर्वीकरण करना चाहती हैं। नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार चाहिए, बच्चों को शिक्षा चाहिए।
विज्ञापन


राममंदिर पर कानून बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार सुप्रीप कोर्ट का आदेश मानेगी। घर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने के लिये राममंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है। वहीं सेक्युलर मोर्चा पर कहा कि शिवपाल की पार्टी का अभी कोई वजूद नही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें