फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बंद फ्लैट में लटकता मिला शव

Sun, 11 Nov 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन, (मथुरा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह को पड़ोसी ने उसका शव खिड़की से कमरे में लटका देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर युवक का शव फंद से नीचे उतारा। मौके पर छानबीन की गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   

मृतक लक्ष्मण दास पुत्र सुदामा दास कांशीराम कॉलोनी के फ्लैट नंबर 24 में अकेला रहता था। उसका परिवार अलग रहता है। देर रात उसने किसी वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों को सूचित किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पता चल सका है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें