फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार ट्रक से टकराई, टायर फटने से हुआ हादसा

Fri, 24 Oct 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

घटना रात 8 बजे करीब की है। मंत्री बेबीरानी मौर्य अपनी सरकारी गाड़ी से काफिले के साथ हाथरस से लखनऊ की ओर जा रही थीं। 
विज्ञापन
महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार ट्रक से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा तथा पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य की सरकारी गाड़ी से शुक्रवार देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने के कारण ट्रक से टकरा गई। यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक मंत्री सुरक्षित हैं। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

हाथरस से लखनऊ की ओर जा रही थीं मंत्री 
घटना रात 8 बजे करीब की है। मंत्री बेबीरानी मौर्य अपनी सरकारी गाड़ी से काफिले के साथ हाथरस से लखनऊ की ओर जा रही थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 56 के पास बराबर से चल रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। ट्रक की साइड मंत्री की गाड़ी से जोर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में मंत्री बेबीरानी मौर्य को कोई चोट नहीं आई। उनके सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन

मंत्री गंतव्य के लिए सकुशल रवाना
सूचना मिलते ही नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है और मंत्री को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें