फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ...जब घास और मिट्टी खाने को मजबूर हो गए थे लोग, पंडित नेहरू ने आम चुनाव टालने की बना ली थी योजना

Fri, 19 Apr 2024 04:01 PM IST
शाहरुख खान संजीव सिंह, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में आजादी के कुछ समय बाद ही भारी अकाल पड़ा था। लोग घास खाने पर मजबूर हो गए थे। बिहार में तो ऐसे हालात हो गए थे कि माताएं अपने बच्चों को मिट्टी खिलाने पर विवश हो गईं। लोग भूख से छटपटाने लगे। 
विज्ञापन


ऐसे हालात के बीच नेहरू सरकार पहला आम चुनाव कुछ समय के लिए टालने को तैयार हो गई थी। इस संबंध में कई राज्यों की राय थी कि चुनाव आगे बढ़ा दिए जाएं। बाद में खाद्यान्न की स्थिति में सुधार होने के कारण चुनाव समय पर ही हुए।

अमर उजाला में 4 मई 1951 में प्रकाशित खबर के अनुसार, अकाल के कारण नेहरू मंत्रिमंडल ने आम चुनाव एक वर्ष के लिए टालने का फैसला किया है। खाद्यान्न समस्या के चलते कई राज्यों की सरकारों ने नेहरू को पत्र लिखा था कि नवंबर-दिसंबर का वक्त उपयुक्त नहीं है। 
विज्ञापन


आम चुनाव आगे बढ़ा दिए जाएं। मद्रास विधान परिषद ने भी आम चुनाव टालने का प्रस्ताव पारित किया था। तत्कालीन कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर ने संसद में कहा था कि मद्रास के प्रस्ताव में कोई ठोस सुझाव नहीं है। चुनाव नवंबर-दिसंबर में कराए जा सकते हैं, बाद में जवाहर लाल नेहरू भी इसके लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें