अपने बेटे आशीष यादव के साथ विधान परिषद के सभापति रमेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अभिजीत यादव की मौत के बाद उनके पिता एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव का बयान आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। इस दौरान बेटे की मौत का दर्द भी उनकी आंखों में छलक आया।
सोमवार शाम को एटा स्थित अपने निवास पर रमेश यादव ने कहा कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। वो बाइपास सर्जरी होने की वजह से एटा में थे। उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है। जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा।
पुलिस ने अभिजीत यादव की हत्या के आरोप में उसकी मां मीरा यादव को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मां ने पहले हत्या की बात कबूली, लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गई। रमेश यादव पर साजिश के आरोप लगाए हैं।