फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिजीत हत्याकांड: रमेश यादव की आंखों में छलका बेटे की मौत का दर्द, तोड़ी चुप्पी

Tue, 23 Oct 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
अपने बेटे आशीष यादव के साथ विधान परिषद के सभापति रमेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभिजीत यादव की मौत के बाद उनके पिता एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव का बयान आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। इस दौरान बेटे की मौत का दर्द भी उनकी आंखों में छलक आया। 
विज्ञापन


सोमवार शाम को एटा स्थित अपने निवास पर रमेश यादव ने कहा कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। वो बाइपास सर्जरी होने की वजह से एटा में थे। उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है। जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा। 

पुलिस ने अभिजीत यादव की हत्या के आरोप में उसकी मां मीरा यादव को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मां ने पहले हत्या की बात कबूली, लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गई। रमेश यादव पर साजिश के आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बयान से पलटी मीरा यादव

आरोपी मीरा यादव को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मीरा यादव एटा के रहने वाले विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव की दूसरी पत्नी हैं। उनके दो बेटे हैं अभिषेक और अभिजीत। पहली पत्नी एटा में ही रहती हैं। पहली पत्नी के तीन बेटी और एक बेटा आशीष यादव है, जो एक बार विधायक रह चुका है। 

लखनऊ में रमेश यादव और मीरा यादव अलग-अलग रहते हैं। रविवार को उनके बेटे अभिजीत का शव दारुल सफा स्थित सरकारी आवास में बिस्तर पर पड़ा मिला। पहले तो परिजनों ने इसे प्राकृतिक मौत बताया, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। 

पुलिस ने हत्या के आरोप में अभिजीत का मां मीरा यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि अभिजीत शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता कर रहा था। इसके बाद चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। इस मामले में बड़े बेटे अभिषेक ने एफआईआर दर्ज कराई है। 

बाद में मीरा यादव अपने बयान से पलट गई। उन्होंने अपने पति रमेश यादव पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं रमेश यादव ने आरोप को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है। जल्द ही सच सामने आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें