फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Violence: आगरा मंडल में विरोध प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाया जाम

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: आगरा मंडल में हुआ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के बाद किसान संगठनों में आक्रोश है। वहीं सियासत भी तेज हो गई है। आगरा मंडल तक इसकी तपिश देखी जा रही है। आगरा में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और किसान सभा ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो... के नारे लगाए। 

आगरा के एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन दिया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू व किसान सभा के राजवीर लवानियां के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए। दूसरी तरफ कलक्ट्रेट घेराव के एलान के बाद जिला कार्यालय पर सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया। 

लखनऊ में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन के दौरान एक घंटे जाम लगा रहा।  
विज्ञापन

2 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: एटा कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
एटा के कलक्ट्रेट परिसर में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

3 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: मैनपुरी में सपा नेताओं ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मैनपुरी के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सपा नेताओं ने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

4 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: फिरोजाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष रमेश चंद चंचल, रामसेवक यादव, अजीम भाई और दिलीप यादव समेत कई कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगरा के फतेहाबाद में लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा: जाबरा टोल पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट में भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम और एसपी देहात को ज्ञापन दिया। कलेक्ट्रेट पर कई किसान धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मथुरा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कांग्रेस महानगर कार्यालय पर नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया गया। इसके बाद बाद कांग्रेसियों ने होली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाअध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतींद्र मुकदम सहित दर्जनों कांग्रेसी एकत्रित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें