फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैक्टर की ट्रॉली का टूट गया बैरिंग... तालाब में समा गईं 22 जानें, इस तरह हुआ कासगंज में दर्दनाक हादसा

Sat, 24 Feb 2024 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

Kasganj Tractor Trolley Accident: यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में सात मासूम बच्चे और आठ महिलाओं सहित 22 की मौत होने की सूचना है। जानें कैसे हुआ ये हादसा...
 
विज्ञापन
UP Kasganj accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में समा गए। इस हादसे की वजह ट्रैक्टर की ट्रॉली का बैरिंग टूटना बताया जा रहा है। बैरिंग टूटते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हुए और तालाब में गिर गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की सूचना है। 
विज्ञापन





यहां हुआ ये हादसा 
ये हादसा पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली की बैरिंग टूट गई थी, जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 22 लोगों की मरने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दहल उठा नगला कसा
मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से दहल उठा एटा का गांव नगला कसा। तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें