फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी जूनियर बालिका टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 10 सितंबर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप (टियर-1) के लिए उत्तर प्रदेश की टीम रवाना हो गई है। 23 अगस्त से 6 सितंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चले विशेष प्रशिक्षण के बाद टीम रविवार रात अनंतपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

यूपी टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को केरल से होगा। टीम में रंजना, सोनिया, खुशबू, जैसिका, अलीना, नीति, सुनैना, प्रयांशी, महक, राधा, मान्या, काजल, संजना, कनिका, प्रगति, रितिका, सोनम, रोली आदि खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की मैनेजर श्रुति जादौन, मुख्य प्रशिक्षक रवि कुमार पौनिया, पूजा भट्ट और मोनिका चौधरी हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नागालैंड में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी टीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें