फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी का कारनामा, निलंबन के बाद शिक्षकों को मनमाफिक स्कूलों में दी बहाली

Tue, 04 Jun 2019 11:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) आनंद प्रकाश शर्मा के खिलाफ निलंबन के नाम पर परिषदीय शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में तैनाती देने की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी), बेसिक जांच कर रहे हैं। कई बार पत्र लिखने पर भी बीएसए ने आख्या उपलब्ध नहीं कराई तो एडी बेसिक ने 30 मई, 2019 को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखा। तीन दिन के अंदर बीएसए से आख्या मांगी। निर्धारित अवधि बीतने पर भी जवाब नहीं मिला।

भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पंडित शिवकांत शर्मा ने 10 अक्तूबर, 2018 को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा के खिलाफ मंडलायुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरोप लगाया था कि परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगे होने के बाद भी शिक्षकों को बिना उचित कारण के निलंबित कर उनकी तैनाती शहर के नजदीक वाले ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों में कर दी जा रही है।
 
आरोप है कि मनचाही तैनाती दिलाने के इस खेल में कुछ लिपिक भी संलिप्त हैं, वह एक-एक लाख रुपये वसूल रहे हैं। शिकायत की प्रति बेसिक शिक्षा निदेशक और एडी बेसिक सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गई थी। 

शिकायतकर्ता ने उदाहरण के तौर पर बताया कि नौ अक्तूबर, 2018 को बीएसए ने पत्र जारी कर सहायक अध्यापक बच्चू सिंह की तैनाती पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद प्रथम में की थी। इसे ही मूल विद्यालय बताया। जबकि निलंबन से पूर्व सहायक अध्यापक का मूल विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तिवाहा था।
विज्ञापन

अवध किशोर सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक का कहना है कि बेसिक शिक्षा निदेशक स्तर से जांच सौंपी गई है। बीएसए से कई बार मौखिक और लिखित जवाब मांगा गया पर उस पर अमल नहीं हुआ। इस पर अर्द्ध शासकीय पत्र लिखना पड़ा। आख्या उपलब्ध नहीं कराई। अब जो पदेन बीएसए होगा, उससे जानकारी मांगी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें