फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज की घटना को राज्यपाल राम नाईक ने बताया कलंक, योगी सरकार को दिए ये निर्देश

Mon, 29 Jan 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राम नाईक - फोटो : ANI
विज्ञापन
कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की घटना को राज्यपाल राम नाईक ने यूपी के माथे पर कलंक बताया है। हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी। बीते चार दिन से पुलिस और प्रशासन हालात को काबू करने के प्रयास कर रहा है लेकिन स्थिति जस की तस है। 
विज्ञापन


सोमवार के लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि कासगंज में जो घटना हुई है वो शोभादायक नहीं है। यह घटना यूपी के लिए कलंक के रूप में हुई है। सरकार उसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कदम उठाए कि फिर से ऐसा न हो। 
 


बता दें कि कासगंज में चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने रविवार को शांति कमेटी की बैठक के बाद सोमवार से हालात सामान्य होने और बाजार के खुलने की बात कही लेकिन बाजार नहीं खुले। लोग पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए निर्दोषों की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : ANI
वहीं दोपहर बाद कासगंज के हालातों पर बोलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि योगी सरकार जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। यूपी एक बड़ा प्रदेश है। कासगंज में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने 48 घंटों के भीतर चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए। शहर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें