मुख्य अतिथि ने कहा- महिलाओं का करें सम्मान
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी चिरानंद सरस्वती ने कहा कि यह महान विवि है। इस विवि ने दो-दो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिए हैं। साथ ही अजीत डोभाल जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दिए हैं। महिलाओं का सम्मान करना सीखें। सड़क पर हर बेटी सुरक्षित महसूस करे। गंगा यमुना से संदेश लेना है। गंगा यमुना भेदभाव नहीं करती। टाइम मैनेजमेंट करें थॉट मैनेजमेंट करें। यही आपको महान बनाएंगे।