फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल का यह है कार्यक्रम, आज करेंगी ताजमहल, किला व सीकरी का दीदार

Wed, 09 Oct 2019 04:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिन ताजनगरी में रहेंगी। वह आज (बुधवार) दोपहर को पहुंच जाएंगी। इस दौरान दीक्षांत समारोह में शिरकत करने से पहले विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का दीदार करने जाएंगी। राज्यपाल दो रात सर्किट हाउस में ठहरेंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल बुधवार अपराह्न पौने तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगी। यहां से उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस जाएगा। इसके बाद कलाकृति जाने के लिए उनका समय आरक्षित रखा गया है। लौटकर सर्किट हाउस आएंगी। रात में ठहरेंगी। 

इसको देखते हुए यहां सुरक्षा के व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। अगले दिन यानी गुरुवार को वह सुबह 9.30 बजे ताजमहल देखने जाएंगी। 11 बजे आगरा किला। सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के बाद अपराह्न चार बजे फतेहपुर सीकरी जाएंगी। शाम छह बजे सर्किट हाउस लौटने के बाद यहां कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के बाद गैर सरकारी संगठन और दूसरे संगठनों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगी। इसके बाद फिरोजाबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें