फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1947 के बाद कश्मीर को सही मायने में अब मिली आजादीः आनंदीबेन पटेल

Sat, 10 Aug 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज के चंदनपुर घटियारी में हुए कार्यक्रम में भाषण देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1947 की आजादी के बाद कश्मीर को सही मायने में अब आजादी मिली है, यह आजादी का महीना है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी दिलाई है। आजादी का जश्न मनाइए। कासगंज में पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचीं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


आनंदीबेन पटेल ने कासगंज में शुक्रवार को कहा कि अभी तक सिर्फ कहा जाता था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को अब तक कुछ नहीं मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 370 धारा और 35 ए को दूर कर जम्मू कश्मीर को सही मायने में अब आजादी दिलाई है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या के आधार पर 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में मुझे महाकवि तुलसीदास और अमीर खुसरो की जन्मभूमि पर पौधा रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमें इन पौधों से प्रेम करना होगा और इनकी हिफाजत करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत गंगावन के 65 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक लाख एक हजार पौध रोपित होंगे, जिसमें औषधीय, फलदार वृक्ष होंगे। अलग-अलग उपवन बनाए जा रहे हैं जिसमें सहजन उपवन, गांधी उपवन, हरि वाटिका सहित अन्य उपवन बनाए गए हैं। जिलेभर में 15.68 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। 

पौधरोपण कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मंच पर एटा सांसद राजवीर सिंह, उनके पुत्र संदीप सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पौधरोपण कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसमें प्रत्येक घंटे की पौधरोपण सूचनाएं संकलित होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें