फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुतस्कर और ग्रामीणों में हुई फायरिंग, बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराने पर बरामद हुए गोवशं

Sat, 10 Aug 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ग्रामीणों के पीछा करने पर बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव भड़कौल में पहरा दे रहे ग्रामीणों और पशु तस्करों में गुरुवार की रात भिड़ंत हो गई। इस दौरान जहां ग्रामीणों ने पथराव किया। वहीं पशुतस्करों ने फायरिंग की। भागने के दौरान पशु तस्करों का ट्रक पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


इस बीच तीन पशु तस्कर तो भाग निकले। पर, गांववालों ने एक युवक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाड़ी बंद ट्रक में 17 गोवंश बरामद हुए। 

कच्छा बनियानधारी बदमाशों की दस्तक के कारण सहमे ग्रामीण इन दिनों रात में पहरा दे रहे हैं। गुरुवार रात भी भड़कौल के लोग पहरा दे रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे बाड़ी बंद ट्रक आता देख लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चालक ट्रक लेकर भागने लगा, तो ग्रामीणों ने मामला गड़बड़ जानकर उसे रोकने के लिए पथराव कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भड़कौल निवासी पप्पू चौधरी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 100 नंबर पर फोन भी किया गया। लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ। इस बीच नगरिया गांव के लोग भी जुट गए।

उन्होंने भी ट्रक (कैंटर) को रोकने का प्रयास किया। तभी सीकरी बाईपास निवासी चौधरी महीपाल अपनी कार से कहीं जा रहे थे, बेकाबू ट्रक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस बीच गांव वाले वहां पहुंचे तो ट्रक सवार तीन लोग तो कूदकर भाग चुके थे। 

लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। ट्रक का तिरपाल हटाने पर उसमें 17 गोवंश बरामद हुए। ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति को अछनेरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही फरार हुए लोगों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें