फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जानिए क्यों छूटे भोजन व्यवस्था में अफसरों के पसीने

Wed, 28 Aug 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंच गईं। वह बुधवार को दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगीं।
विज्ञापन


वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का नौवां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित होने जा रहा है। मंगलवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर ने समारोह स्थल का जायजा लिया। कुलपति प्रो. जीके सिंह से भी मुलाकात की।

देर शाम दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें डिग्री प्रदान करने तथा मेडल के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। 
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल देर शाम सड़क मार्ग से मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
 
विज्ञापन

राज्यपाल के लिए बनेगी मेथी की सब्जी
वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंची महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भोजन तैयार करने के लिए लखनऊ से छह सदस्यीय टीम मंगलवार को प्रात: काल ही मथुरा पहुंच गई। यहां बताया गया कि महामहिम को भोजन में मेथी अवश्य चाहिए।

ऐसे में इस सीजन में मेथी उपलब्ध कराने में अफसरों को पसीना आ गया। तलाश करने पर जनपद की किसी सब्जी मंडी और बिग बाजार में भी मेथी नहीं मिल सकी। फिलहाल मेथी मंगाने का इंतजाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें