इनकी रही विशेष उपस्थिति
कामता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मुरारीलाल गोयल पेंट, रामकिशन अग्रवाल, सुरेशचंद अग्रवाल, संजीव वार्ष्णेय, संजय अग्रवाल, अमित बंसल, उमेश अग्रवाल, छीकरमल अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शैलू, ममता अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, आशा अग्रवाल, अश्विनी गुप्ता, हरिओम, अवधेश अग्रवाल, सुनील विकल, अतुल अग्रवाल, नितिन गुप्ता, पवन अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिश्वत बंद करा दें तो सब वोट भाजपा को
वैश्य महाकुंभ को भाजपा की धारा में मोड़ने के प्रयास पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत अग्रवाल व मेयर नवीन जैन से डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों की रिश्वत बंद करा दें तो सारा वोट भाजपा को देने का वादा। कोरोना काल में व्यापार ठप होने पर भी वैश्य समाज समाज सेवा में सबसे आगे रहा, लेकिन सबसे अधिक उत्पीड़न भी वैश्य समाज का ही हुआ।
रथयात्रा ने किया शहर में भ्रमण
सभा के बाद एमडी जैन इंटर कालेज से रथयात्रा ने घटिया चैराहा, फुलट्टी, गुड़ की मंडी, सिंधी बाजार, अग्रसेन चौक, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, भैरों बाजार, जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स चौराहा, रामबाग में भ्रमण करते हुए एटा के लिए प्रस्थान किया। जगह-जगह रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
आगरा: शहीद पिता की कैप पहनकर आठ साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें