फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मथुरा में बैलगाड़ी से मतदान करने पहुंची 98 साल की वृद्धा, परिवार की महिलाओं संग डाला वोट

Thu, 10 Feb 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जिले में छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। सभी सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
बैलगाड़ी से मतदान करने जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आगरा-मथुरा समेत 11 जिलों में मतदान जारी है। ब्रज में गुरुवार की सुबह जब मतदान शुरू हुआ, तब घना कोहरा और ठंड थी, लेकिन मतदाता का उत्साह कम नहीं दिखा। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गईं। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने सभी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन


मांट विधानसभा क्षेत्र के नौहझील के गांव बरौठ निवासी 98 वर्षीय वृद्धा परिवार की महिलाओं के साथ बैलगाड़ी में बैठाकर वोट डलवाने मतदान केंद्र पहुंची। परिवार की महिलाओं ने बताया कि अम्मा ने हर चुनाव में मतदान किया। अब वह चलने में असमर्थ हैं, इसलिए उनको बैलगाड़ी में बैठाकर आए हैं। क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी ने मतदान किया है। 

वृंदावन के हजारीमल सोमानी मतदान केंद्र पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्रीनाथ दास की 95 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने मतदान किया। उनको व्हीलचेयर पर बैठाकर परिजन मतदान केंद्र पर लेकर आए। बलदेव विधानसभा क्षेत्र में 94 वर्षीय पूरन प्रसाद गोस्वामी अपने नाती के साथ वोट डालने पहुंचे। 80 वर्ष की सुमन लता शर्मा ने भी अपने मत का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें