फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: एटा में मतदाता विकास के लिए कर रहे मतदान, 54 प्रत्याशियों की है परीक्षा

Sun, 20 Feb 2022 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चारों विधानसभा सीटों पर 54 प्रत्याशियों के लिए रविवार का दिन इम्तिहान का है। परिणाम 10 मार्च को आएगा। 
विज्ञापन
एटा में मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व पर एटा के करीब 12.81 लाख मतदाता अपने मत की ताकत का अहसास कराएंगे। चारों विधानसभा सीटों पर 54 प्रत्याशियों के लिए रविवार का दिन इम्तिहान का है। जिसका परिणाम उनकी राजनीतिक दिशा तय करेगा। 
विज्ञापन


मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को चार सुपर जोन, 14 जोन और 160 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं 1176 मतदान केंद्रों पर 1643 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पांच से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके अलावा 984 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जबकि 623 बूथों पर वीडियो कैमरा संचालकों को लगाया गया है।

युवा मतदाता लिखेंगे नई इबारत

जिले में युवा मतदाता इस बार मतदान की नई इबारत लिखेंगे। 19202 युवाओं का पहली बार वोट बना है। जो अपना पहला वोट डालने को लेकर उत्साहित हैं। इनके अलावा 20 से 29 साल के 292079 और 30 से 39 साल के 331539 युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हैं।

मतदाताओं को यह मिलेंगी सुविधाएं

प्रत्येक बूथ पर कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स की उपलब्धता होगी। मतदाताओं को जागरूक करने एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर दो-दो स्वयंसेवी लगाए गए हैं। जो मतदान कराने में सहायता करेंगे। पांच से अधिक दिव्यांग मतदाता वाले बूथों पर व्हीलचेयर की सुविधा मतदान करने के लिए प्रदान की जाएगी। कुल 814 बूथ ऐसे चिह्नित किए गए हैं।

जिले की स्थिति
  • मतदान केंद्र - 1176
  • मतदेय स्थल - 1643
  • कुल मतदाता - 1281191 
  • पुरुष मतदाता - 692331
  • महिला मतदाता - 588809
  • दिव्यांग मतदाता - 11812
  • अन्य-  51
  • सुपर जोन - 04
  • जोन - 14
  • सेक्टर - 160

वोटर कार्ड नहीं तो ये होंगे 12 विकल्प 
  • आधार कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक या डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पेन कार्ड
  • आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट, 
  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  • कर्मचारियों का फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र
  • सांसद, विधायक, विप सदस्य का पहचान-पत्र
  • विशिष्ट दिव्यांगता कार्ड

यहां दे सकते हैं सूचना-शिकायत
  • कंट्रोल रूम 05742233312, 233315, 233316, 233317
  • एटा    05742297614
  • अलीगंज 941619157
  • मारहरा 05742297616
  • जलेसर 9410850792
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान (उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक)
  • दोपहिया व निजी कार से वोट डालने के लिए जाने की अनुमति
  • कार से परिवार सहित मतदान के लिए जा सकते हैं
  • बूथ से 100 मीटर दूर छोड़ना होगा वाहन
  • बूथों पर मेडिसिन किटें भी हैं, जिससे मतदाताओं को फर्स्ट एड सुविधा दी जा सकती है
  • मतदाता पर्ची मतदान के लिए अनिवार्य नहीं। केवल इसके आधार पर भी नहीं पड़ सकता वोट
  • मतदाता सूची में नाम न होने पर वोट डालने की कोई व्यवस्था नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें