फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पति-पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं तो विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक की ही लगेगी ड्यूटी

Sun, 16 Jan 2022 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस बार उन लोगों के लिए राहत है, जिनके परिवार में पति-पत्नी दोनों ही सरकारी नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ एक की ही चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदान कार्मिकों की छंटनी शुरू हो गई है। 25996 कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी। जिसके सापेक्ष प्रशासन ने 26598 कार्मिक चिह्नित किए हैं। इनके अलावा 62 जोनल मजिस्ट्रेट और 390 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा चुके हैं। इस बार उन लोगों के लिए राहत है, जिनके परिवार में पति-पत्नी दोनों ही सरकारी नौकरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ड्यूटी दंपती में से एक को मिलेगी छूट
पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो विधानसभा चुनाव में दंपती में एक को छूट मिलेगी। पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी नहीं लगेगी। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दंपती में से कोई एक अपनी ड्यूटी हटाने के लिए प्रार्थनापत्र दे सकेगा। जिसके आधार पर उनकी ड्यूटी काटी जा सकेगी।
मतदान कार्मिक प्रभारी एवं सीडीओ ए मनिकन्डन के मुताबिक कार्मिकों के लिए बूस्टर डोज की व्यवस्था की गई है। संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे। संक्रमण से बचाव के लिए एक स्थल की जगह पांच स्थलों से मतदान कार्मिक मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को दी गई बूस्टर डोज
चुनाव ड्यूटी के लिए कैंप कर रहे अर्द्ध सैनिक बल के 72 जवानों को कोविड से पार पाने के लिए बूस्टर डोज दी गई। शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बूस्टर डोज के बाद ये जवान चुनाव ड्यूटी में तैनाती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें