फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर व चप्पलें भी चुनाव चिह्न में शामिल की गई हैं। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के लिए चुनाव चिह्न पहले ही तय हैं। निर्दल प्रत्याशियों के लिए 138 चुनाव चिह्नों में वर्णमाला क्रम के अनुसार आवंटित किया जाएगा।
निगरानी को आएंगे 12 चुनाव प्रेक्षक
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीन व्यय एवं नौ सामान्य प्रेक्षक सहित कुल 12 प्रेक्षक आयोग की तरफ से निगरानी के लिए 21 जनवरी को आगरा आएंगे। प्रत्येक तीन विधानसभा क्षेत्र पर एक व्यय प्रेक्षक होगा। सामान्य प्रेक्षक एक-एक विधान सभा क्षेत्र स्तर पर रिपोर्ट तैयार करेंगे।