फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल के बाद बढ़ी प्रत्याशियों की बेचैनी: पल-पल का इंतजार पड़ रहा भारी, स्ट्रांग रूम पर पहरेदारी

Tue, 08 Mar 2022 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एग्जिट पोल के बाद आगरा के प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। उससे पहले पल-पल का इंतजार भारी पड़ रहा है। 
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम पर कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद मतगणना के इंतजार में प्रत्याशियों के लिए पल-पल भारी पड़ रहा है। आगरा जिले के मतगणना स्थलों पर सतर्कता बढ़ गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। दो दिन बाद जिले की नौ सीटों के लिए पांच स्थानों पर मतगणना होगी। सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बाह, फतेहाबाद स्ट्रांग रूम पर निरीक्षण में व्यवस्थाएं परखी।

विज्ञापन


शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी में पांच सीटों के वोटों गिने जाएंगे। यहां एत्मादपुर, ग्रामीण, छावनी, दक्षिण व उत्तर की ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बने हुए हैं। सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने बाह में भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतगणना की व्यवस्थाएं देखीं। फिर फतेहाबाद मंडी समिति पहुंचे। यहां टेबल, टेंट व अन्य व्यवस्थाएं परखीं। डीएम के मुताबिक मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 

आठ-आठ लोग कर रहे निगरानी

मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की निगरानी के लिए प्रत्याशियों ने 24 घंटे कैंप लगा रखे हैं। जहां आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में आठ-आठ लोग पहरा दे रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों ने निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए हैं। बाह में सपा, भाजपा व बसपा तीनों प्रत्याशियों के कैंप लगे हुए हैं। शाहदरा मंडी में भाजपा ने कैंप नहीं लगाए। यहां सपा का निगरानी कैंप लगा है।

विज्ञापन

रामबाग से नुनिहाई तक दस मार्च को बंद रहेगा हाईवे

मतगणना के दौरान दस मार्च को रामबाग चौराहा से नुनिहाई तिराहा स्थित बजरंग पेट्रोल पंप तक हाईवे बंद रहेगा। किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक सिर्फ मतगणना कार्य एवं कार्मिकों के वाहनों को अनुमति होगी। इनके अलावा सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। मथुरा से आने वाले वाले दक्षिण बाईपास होकर जाएंगे, जबकि फिरोजाबाद से आने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें