फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : जाति नहीं, जो करेगा शिक्षा व रोजगार की बात, युवा बोले-हम उसी के साथ

Sun, 23 Jan 2022 12:18 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजनगरी में 20 से 39 साल की उम्र के 16,15,396 से ज्यादा युवा इस बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में युवाओं का रुझान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई सोच, नई उम्मीदों से भरे हुए युवा मतदाता के लिए चुनावी समर में प्रत्याशी के चयन का आधार शिक्षा, रोजगार और विकास होगा, जाति नहीं। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 20 से 39 साल उम्र के युवा बड़ी ताकत भी हैं। इनके मत करीब 16,15,396 हैं। सबसे अधिक युवा मतदाता 2,23,589 एत्मादपुर विधानसभा सीट पर हैं। सबसे कम फतेहपुरसीकरी सीट पर 1,11,452 युवा मतदाता हैं।
विज्ञापन

20-29 वर्ष के इंजीनियरिंग, एमबीए, एमबीबीएस सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स कर रहे युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। उच्च शिक्षा सुलभ हो और रोजगार भी दे। 30-39 वर्ष के युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा सबसे अहम है। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रहा उम्मीदवार उनकी कसौटी पर खरा है।
रोजगार पर होगी बात 
जाति के आधार पर वोट देने का मतलब मुझे समझ नहीं आता। मेरा वोट उस दल के प्रत्याशी के खाते की संख्या बढ़ाएगा, जो रोजगार और विकास की बात करेंगे।  -मयंक त्यागी, इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र
विज्ञापन

विकास की बात करने वाले को वोट 

शिक्षा, चिकित्सा आदि पार्टियों के मुख्य एजेंडे में शामिल होने चाहिए। यह स्वस्थ लोकतंत्र के विकास का आधार है। मैं जातिगत आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता। -पावेल वशिष्ठ, एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र
विज्ञापन


कुल युवा मतदाता (20 से 39 साल)
16,15,396
एत्मादपुर
2,23,589
छावनी
2,22,546
दक्षिण
1,65,277
उत्तरी
1,84,532
ग्रामीण
2,14,677
फतेहपुरसीकरी
1,11,452
खेरागढ़
1,66,785
फतेहाबाद
1,67,816
बाह
1,58,722
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें