फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा में मंत्री, सांसद और पूर्व राज्यपाल ने डाला वोट, मथुरा में प्रत्याशियों ने किया मतदान

Thu, 10 Feb 2022 11:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
एसपी सिंह बघेल, श्रीकांत शर्मा, चौधरी उदयभान ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा और मथुरा की सभी विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। मतदान के दौरान मतदाताओं के साथ मंत्री, सांसद, विधायक और प्रत्याशी भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। आगरा में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल समेत, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, फतेहपुर सीकरी से विधायक एवं राज्यमंत्री उदयभान सांसद ने मतदान किया। आगरा में भाजपा ने अपने दिग्गज प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा है। उनमें से एक उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य भी शामिल है। मथुरा जिले में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में प्रत्याशियों ने पूजा की तो किसी ने परिक्रमा लगाई। इसके बाद मतदान किया। चुनाव में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और श्रीकांत शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चौधरी लक्ष्मीनारायण छाता से चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बेबीरानी मौर्य, नितिन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चुनाव मैदान उतरे प्रत्याशी भी सबसे पहले मतदान करने पहुंचे। आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और ग्रामीण से प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य ने मतदान किया है। उधर, बाह में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने वोट डाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद राजकुमार चाहर ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कालिया में मतदान किया। वह अपने पैतृक गांव पत्नी एवं दो बेटों सहित मतदान करने पहुंचे। 

4 of 5
मतदान के बाद स्यारी का निशाना दिखातीं भाजपा विधायक और उनके बेटे - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह विधानसभा से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह और उनके बेटे डॉ. त्रिपुदमन सिंह ने नौगंवा बूथ पर मत को प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्नी के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर अपने पैतृक गांव में मतदान किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गोवर्धन विधान क्षेत्र के गांव गांठोली के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें