फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्थानीय मुद्दों पर दिया यह बयान

Wed, 18 Sep 2019 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा मंगलवार शाम को आगरा पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर पत्रकार वार्ता की। दिनेश शर्मा ने पत्रकारवार्ता में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बचाव में उतरे डिप्टी सीएम, पाकिस्तान और आजम खान पर दिया यह बयान

सर्किट हाउस में दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने ढाई साल में सभी के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है। पत्रकारों ने पूछा कि आगरा में एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और बैराज की सख्त जरूरत है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना काम कर दिया है। मामले कोर्ट में हैं। 
विज्ञापन


आगरा के खंदौली के गांव सैमरा में बीती रात बड़ा बवाल हुआ था। जब उनसे पूछा गया कि क्या कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैमरा शांत हैं वहां सख्त कार्रवाई की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं गौकशों के मामले पर उन्होंने कहा कि गौकशी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जगह-जगह छापेमारी हो रही है। जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें