फिरोजाबाद के ग्राम पंचायत आनन्दीपुर करकौली के ग्राम पुरामिश्री में एक बच्ची का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची की मां ससुरालीजनों से झगड़े के चलते अपने पिता के घर रह रही थी। आरोप है कि रात में बच्ची को कोई उठाकर ले गया था।
बताया गया है कि होतम सिंह की बेटी मंजू पिता के साथ रह रही थी। देर रात अपनी बच्ची को लेकर सोई थी। बुधवार सुबह बच्ची लापता मिली तो परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की। बच्ची की लाश एक खेत में पाई गई।
मंजू और परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि बच्ची की हत्या पति ने की है। महिला के आरोपों पर बच्ची के पिता मायाराम पुत्र श्री किशन की पुलिस तलाश कर रही है।