फिरोजाबाद में पीड़ित को मुआवजा राशि के चेक देते डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आपदा पीड़ितों को सहायता राशि का चेक देने गुरुवार को आगरा पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने दो लोगों को चार-चार लाख के चेक दिए।
बुधवार की शाम आई आंधी में दो लोग मर गए थे। 20 घायल हुए थे। घायलों में से दो ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मथुरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने तूफान का शिकार हुए तीन लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आपदा राशि प्रदान की।