फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने तूफान पीड़ितों को दिया चेक, बोले- सरकार तत्काल राहत के लिए दे रही मुआवजा

Fri, 11 May 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतक के परिजन को चेक देते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तूफान के अलर्ट के बीच मंगलवार की शाम आई आंधी ने कहर बरपाया। 68 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने कहीं मकान गिराए तो कहीं बिजली के खंभे। पेड़ और होर्डिंग भी खूब गिरे हैं। 
विज्ञापन


आगरा, मथुरा, एटा और मैनपुरी में कुल नौ लोगों की जान तूफान ले गया। आगरा में बुधवार को दो लोगों की मौत हुई थी। अब यह संख्या बढ़कर चार हो गई है। गुरुवार को दो लोगों की तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई है। 

वहीं पीड़ितों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने पहले मथुरा फिर आगरा और फिरोजाबाद में तूफान से पीड़ितों को चेक दिया। कहा सरकार तूफान पीड़ितों को राहत देने के लिए मुआवजा दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तूफान का असर सिकंदरा, बोदला, शाहगंज में ज्यादा था। जबकि कुछ जगह हल्की बारिश रही। डेढ़ घंटे तक मौसम में यह बदलाव रहा। शाम को आंधी की रफ्तार 68 किमी प्रति घंटे तक रही। 

बुधवार को तूफान की चपेट में आकर मौत से लड़ रही दो जिंदगियां हार गईं। छत्ता के जीवनी मंडी की कोयले वाली गली की रामकली (65) और खंदौली के नगला अर्जुन के राजपाल का बेटा विशाल (10) की मौत हो गई। 

बुधवार रात को 2 ने दम तोड़ा था। इस तरह आंधी में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। 11 अप्रैल, 2 मई और 9 मई को कुल मिलाकर मरने वाले 78 हो गए है। 11 अप्रैल को 19 मरे थे 2 मई को 55 की जान गई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें