अपहरण और हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक के अपहरण के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय थी, अपहरण व हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कई तथ्यों को लेकर जांच कर रही है। युवक सराफा कारीगर था। फिरौती के लिए सराफा कारीगर की हत्या की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना के विरोध में सराफा एसोसिएशन और व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखा।
आभूषण बनाने का करता था काम
अपहरणकर्ताओं के निशाने पर गोपाल वर्मा कब आया, यह कोई नहीं जानता। लेकिन सोने-चांदी के आभूषणों का काम करने वाला गोपाल धनवान भी नहीं था। इसके बाद भी अपहरण कर हत्या की गई। इसके पीछे की क्या वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है। गोपाल वर्मा सुबह अखबार भी वितरित करता था और इसके बाद मूल कार्य करता था। पिता मुकेश कुमार वर्मा चाट का ठेले लगाते हैं।