जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान के परिवार ने गणेश उत्सव पर अपने घर में गणेश चतुर्थी पर सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है।
रूबी आसिफ खान ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा जयकारे और बैंड-बाजे के स्थापित की थी। उन्होंने बताया कि छह दिन तक पूजन के बाद छह सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
इस दौरान पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश को लड्डू, मोदक चढ़ाया गया। रूबी आसिफ खान ने बताया कि भगवान श्री गणेश में उनकी आस्था है। इसलिए उन्होंने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की है। उन्होंने कहा है कुछ लोगों को उनके ऐसा करने से आपत्ति हो सकती है, लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करती हैं। कहा कि मेरे द्वारा की जा रही पूजा-अर्चना को लेकर पहले भी मेरे खिलाफ फतवे जारी हो चुके हैं।