बेबीरानी मौर्य 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष रहीं। उस समय रामनाथ कोविंद (वर्तमान में राष्ट्रपति) मोर्चा के अध्यक्ष थे। मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। बेबीरानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। उनकी बेटी अंजू मौर्य भी अमेरिका में ही रहती हैं।
अगस्त 2018 में बनीं थी उत्तराखंड की राज्यपाल
बेबीरानी मौर्य को 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने केके पॉल का स्थान लिया था। 08 सितंबर 2021 को उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। संगठन में उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर है।