फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना की पहाड़ी पर बाउंड्री से टकराई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार

Wed, 04 Mar 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पहाड़ी पर बाउंड्री से टकराई मुख्यमंत्री की कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मथुरा के बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। मंगलवार को जब मुख्यमंत्री योगी राधारानी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। तभी उनका कार बाउंड्री से टकरा गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर तक पहुंचने का पहाड़ी रास्ता संकरा है। जब मुख्यमंत्री राधारानी मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क की बाउंड्री से टकरा गई। कार में सवार मुख्यमंत्री व अन्य लोग सुरक्षित हैं। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ। 

गनीमत रही कि मुख्यमंत्री योगी की कार की रफ्तार कम थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जिस बाउंड्री से मुख्यमंत्री की कार टकराई है, उस बाउंड्री के बाद गहरी खाई है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोत्सव में हुए शामिल

संतों ने किया मुख्यमंत्री योगी का स्वागत - फोटो : Amar Ujala
लड्डू होली के अवसर मुख्यमंत्री योगी आज बरसाना में हैं। उन्होंने सबसे पहले बरसाना के ब्रह्माचंल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन कर लाडलीजी की आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया।

यहां से मुख्यमंत्री योगी राधा बिहारी इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत संतों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोक कलाकार बुलाए गए। लोक संस्कृति के कार्यक्रम देख मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। 

मुख्यमंत्री योगी पांच घंटे से अधिक मथुरा जिले में रहेंगे। इस दौरान वो बरसाना में गो अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद हैं। 


 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें