फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बोले मुख्यमंत्री योगी: संतों के सानिध्य में विकास की ओर बढ़ रहा प्रदेश

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • रविवार को वृंदावन आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टूरिस्ट फैसेलिटी सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने संतों और धर्माचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वह स्वयं व अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ आए हैं। वे सभी संतों का हृदय से स्वागत व अभिनंदन करते हैं। 
विज्ञापन
वृंदावन: सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों ने उत्तर प्रदेश सरकार को सेवा का यह अवसर दिया है। तीन वर्ष पूर्व हम लोगों ने इस पूरे क्षेत्र के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लिया है। इसी श्रृंखला में आधुनिक विकास की योजनाओं को यहां पर उतारने व ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए तीर्थ परिषद का गठन किया था। आज संतों के सानिध्य में यहां के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम ब्रज क्षेत्र को वैश्विक मंच पर पुन: स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो संकल्पना है, उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सरकारें तो आजादी के बाद से आती रही हैं। विकास भी कम और ज्यादा होते रहे होंगे लेकिन संतों की भावना के अनुरूप भारत का समग्र विकास हो, बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे यह भी हमारी सरकार की पूरी मंशा है। 

संतों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन 
वृंदावन के टूरिस्ट फैसेलिटी सेंटर में मुख्यमंत्री ने ब्रज के संत, महंत और धर्माचार्यों से मुखातिब हुए। यहां यमुना प्रदूषण को लेकर संतों ने तीखे स्वर रखे। मुख्यमंत्री योगी ने संतों ने साल के अंत या 2022 की शुरुआत में शुद्ध यमुना जल के प्रवाह का भरोसा दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संतों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पूरे ब्रज क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग दोहराई। वहीं ब्रज क्षेत्र में शराब, अंडा मांस की बिक्री को पूर्णत: प्रतिबंध करने की भी मांग रखी। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने सीएम योगी के समक्ष यमुना के प्रदूषण की बात रखी।

साध्वी ने कहा कि जैसे गंगा की धारा निर्मल है, क्यों यमुना निर्मल हो पा रही है। इस पर सीएम ने कहा कि साल के अंत तक संतों को यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित होता दिखेगा। इसके साथ कार्ष्णि संत नागेंद्रदत्त महाराज ने कुंभमेला क्षेत्र को संरक्षित करने के साथ इस वर्ष फाग मेला आयोजित कराने के लिए कहा। 

बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के साथ निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष धर्मदास महाराज, महंत फूलडोल बिहारीदास, राजेंद्रदास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ, रितेश्वर महाराज, हरिशंकरदास नागा, रामस्वरूप ब्रह्मचारी, बाबा बलरामदास, विहिप के जिलाध्यक्ष नेता बच्चू सिंह आदि थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें