बैठक में संतों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पूरे ब्रज क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग दोहराई। वहीं ब्रज क्षेत्र में शराब, अंडा मांस की बिक्री को पूर्णत: प्रतिबंध करने की भी मांग रखी। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने सीएम योगी के समक्ष यमुना के प्रदूषण की बात रखी।
साध्वी ने कहा कि जैसे गंगा की धारा निर्मल है, क्यों यमुना निर्मल हो पा रही है। इस पर सीएम ने कहा कि साल के अंत तक संतों को यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित होता दिखेगा। इसके साथ कार्ष्णि संत नागेंद्रदत्त महाराज ने कुंभमेला क्षेत्र को संरक्षित करने के साथ इस वर्ष फाग मेला आयोजित कराने के लिए कहा।
बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के साथ निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष धर्मदास महाराज, महंत फूलडोल बिहारीदास, राजेंद्रदास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ, रितेश्वर महाराज, हरिशंकरदास नागा, रामस्वरूप ब्रह्मचारी, बाबा बलरामदास, विहिप के जिलाध्यक्ष नेता बच्चू सिंह आदि थे।