फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Results: इन 4 शहरों में पहली बार मेयर के लिए पड़े वोट, BJP ने जीता वोटरों का भरोसा

Fri, 01 Dec 2017 06:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: संकल्प दुबे
विज्ञापन
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 16 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में से 4 नगर निगमों में पहली बार वोटरों ने महापौर पद के लिए मतदान किया। इसमें सहारनपुर, मथुरा, फिरोजाबाद और अयोध्या शामिल हैं। इन सभी शहरों में वोटरों ने भाजपा पर ही अपान भरोसा जताया है। सभी पर भाजपा की जीत हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2012 में हुए निकाय चुनावों में 12 नगर निगम के लिए मतदान हुआ था। सहारनपुर को तत्कालीन बसपा सरकार ने 2009 में नगर निगम का दर्जा दिया लेकिन 2012 में यहां महापौर पद के लिए चुनाव नहीं हुए। वहीं फिरोजाबाद को अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने नगर निगम का दर्जा दिया। 

इसके अलावा मथुरा और अयोध्या को वर्तमान योगी सरकार ने नगर निगम बनाया और इस बार इन चारों नगर निगम के लिए मतदान हुआ। हालांकि निकाय चुनावों में अब तक परिणाम इस बात का इशारा कर रहे हैं कि भले ही इन नगरों को अलग-अलग सरकारों ने नगर निगम का दर्जा दिया हो लेकिन इनके वोटरों ने भाजपा में अपना विश्वास दिखाया है। 
विज्ञापन


शाम तक आए परिणामों के अनुसार मथुरा, अयोध्या, सहारनपुर और फिरोजाबाद में भाजपा ने जीत दर्ज की है। अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय, मथुरा में मुकेश आर्य बंधु, फिरोजाबाद में नूतन राठौर और सहारनपुर में भाजपा के संजीव वालिया पहले मेयर होंगे।
विज्ञापन

जानिए चुनाव की खास बातें

मतगणना - फोटो : अमर उजाला
- अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय को सपा की प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिंदु से कड़ी टक्कर मिली थी। 

- मथुरा में भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु शुरुआत में कांग्रेस के मोहन सिंह से कुछ ही वोटों से आगे थे लेकिन उनकी बढ़त जीत के साथ ही खत्म हुई। वे 22 हजार वोटों से जीते। 

- फिरोजाबाद में भाजपा की युवा प्रत्याशी नूतन राठौर ने 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। दूसरे स्‍थान पर एआईएमआईएम की मशरूर फातिमा रहीं। 

- सहारनपुर में भाजपा के संजीव वालिया ने मात्र 1900 वोटों से जीत दर्ज की। यहां बसपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें