फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर खाने में निकली छिपकली, 6 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Thu, 30 Nov 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
food - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में थाना जगदीशपुरा के अलबतिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाला खाना खाने से बच्चों की हालत खराब हो गई। इनमें से छह को आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में अलबतिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अक्षयपात्र संस्था हॉट कुक्ड की सप्लाई करती है। गुरुवार को भी यहां बच्चों के लिए खिचड़ी बन कर आई थी। खिचड़ी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई।

सूचना पर पहुंचे डीपीओ राजेंद्र कुमार ने उल्टी और पेटदर्द की शिकायत पर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीपीओ ने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी की शिकायत हुई थी। करीब छह बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने लिए सैंपल

children in hospital - फोटो : amar ujala
इधर डीपीओ के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने खाने के सैंपल लिए। डीपीओ ने कहा कि बच्चों के परिवारीजन खाने में छिपकली निकलने की बात कह रहे हैं। टीम ने सैंपल लिए हैं। अगर जांच में बात सामने आती है तो अक्षयपात्र संस्था कि खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें