फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैबिनेट मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, बोलीं- सीएम से करूंगी शिकायत

Tue, 09 Sep 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य किसानों की समस्याओं पर सुनवाई के लिए विकास भवन तो पहुंच गईं, लेकिन इस बैठक में अधिकारी नहीं आए। इससे वो नाराज हो गईं। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य सोमवार सुबह किसानों की समस्याओं पर सुनवाई के लिए संजय प्लेस स्थित विकास भवन में बैठक में पहुंचीं। हालांकि, बैठक में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


अधिकारियों के रवैये को लेकर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताई। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि 11 बजे तक कोई अधिकारी यहां उपस्थित नहीं है। कोई किसानों की बात सुनना नहीं चाहता। मैं मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करूंगी।

वहीं, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि बैठक रविवार रात को स्थगित हो गई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को इस बारे में जानकारी दी गई थी। यह डीपीओ की लापरवाही रही कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री को अवगत नहीं कराया। बैठक में कोई अधिकारी नहीं मिलने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य कुछ देर इंतजार करने के बाद विकास भवन से नाराज होकर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें