फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के बजट में एसएन की ‘बीमारी’ के इलाज को मिले 52.20 करोड़ रुपये

Wed, 19 Feb 2020 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

खराब मशीनों को ठीक कराने, उच्चीकृत और लघु निर्माण के लिए दी गई है धनराशि
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बजट में योगी सरकार ने एसएन मेडिकल कॉलेज का ध्यान रखा है। यहां की बीमारियों के इलाज के लिए लगभग 52.20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस धनराशि का खराब पड़ी मशीनों को ठीक कराने, निर्माण कार्य और उच्चीकृत में उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


एसएन को तीन मदों में बजट मिला है। इसमें प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 34 करोड़ रुपया मिला है। इसमें उच्चीकृत में खर्च किया जाएगा। इसका उपयोग नई मशीन खरीदने, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य सेवाओं को बेहतरी के लिए किया जाएगा।

15 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए मिले हैं। इसमें लंबित पड़े विभागीय निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। आवश्यक अन्य निर्माण कार्य भी शुरू होंगे। तीन करोड़ रुपये मशीनों के लिए मंजूर हुए हैं। इसमें खराब पड़ी मशीनों को भी ठीक कराया जाएगा। इसमें ब्रेकीथेरपी मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन, मेमोग्राफी, जबड़े का एक्सरे करने वाली मशीन, काला पानी समेत अन्य विभागों की मशीन शामिल हैं।
विज्ञापन


20 लाख रुपये का बजट लघु निर्माण कार्य के लिए एसएन कॉलेज को दिए गए हैं। इस धनराशि का सद्पयोग होने से यहां की अव्यवस्थाओं जैसी बीमारियों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि बजट मिलने से चिकित्सकीय सेवाओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी। लंबित कार्यों को इस बजट से पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें