फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2025: आगरा को साइंस सिटी का तोहफा...बटेश्वर, म्यूजियम और मेडिकल कॉलेज के लिए भी मिला पैसा

Fri, 21 Feb 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बजट में आगरा को साइंस सिटी का तोहफा मिला है। इसके लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही आगरा मेट्रो, बटेश्वर, म्यूजियम, मेडिकल कॉलेज के चालू प्रोजेक्ट को भी बजट मिला है।
 
विज्ञापन
सीएम योगी और सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने इस बार के बजट में आगरा को साइंस सिटी का तोहफा दिया है। नक्षत्रशाला और साइंस सिटी की घोषणा बीते साल अक्तूबर में की गई थी। इस बार बजट में इसके लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्रमजीवी महिला छात्रावास के निर्माण की मंजूरी दी गई है। बजट में बटेश्वर के मंदिरों के विकास कार्य, शिवाजी म्यूजियम, मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान, आगरा मेट्रो और रबर चेक डैम के लिए भी बजट दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से उम्मीदें लगाए आगरा का एक हाथ खाली और एक भरा रहा है। पुरानी योजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है, जबकि नई योजनाओं में केवल साइंस सिटी और महिला छात्रावास का निर्माण ही मंजूर किया गया है। फुटवियर, हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग और उद्योगों के लिए आगरा को लेकर कोई घोषणा बजट में नहीं की गई है। शहर के उद्यमी टेक्सटाइल पार्क, फूड पार्क और नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए बजट आवंटन की उम्मीदें लगाए हुए थे, जो पूरी नहीं हो पाईं।



 

दयालबाग को ज्यादा आवंटन
प्रदेश सरकार के बजट में इस बार दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को 18.78 करोड़ रुपये, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज को 10.26 करोड़, डीईआई टेक्निकल कॉलेज को 5.80 करोड़ रुपये, दयालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2.51 करोड़ और दयालबाग के आरईआई को 2.51 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पिछले बार से 3 करोड़ रुपये का अनुदान ज्यादा दिया गया है।

 

छात्रों के लिए अनूठी होगी साइंस सिटी
प्रदेश सरकार ने आगरा में साइंस सिटी के लिए 38 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इनमें से 25 करोड़ रुपये निर्माण के लिए और 13 करोड़ मशीनों, उपकरण और सज्जा के लिए दिए गए हैं। नक्षत्रशाला और साइंस सिटी तीन एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की पंचकुइयां पर मौजूद जमीन का आवंटन एक साल पहले ही किया जा चुका है। इस साइंस सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आउटडोर विज्ञान प्रदर्शनी, फन विद साइंस, स्पेस साइंस, इमरजिंग टेक्नालॉजी, डिजिटल टेक्नाेलॉजी गैलरी, स्टेम और इनोवेशन लैब की स्थापना करने का प्रस्ताव है। इससे आगरा और आसपास के जिलों के छात्रों को सौर मंडल, अंतरिक्ष ज्ञान और विज्ञान की आधुनिक जानकारियां मिलेंगी। नक्षत्रशाला के जरिए छात्रों में सौर मंडल के प्रति जिज्ञासा जागेगी।


 
विज्ञापन

इन योजनाओं को मिला बजट
योजना बजट
- साइंस सिटी 38 करोड़
- बटेश्वर मंदिर 30 करोड़
- शिवाजी म्यूजियम 25 करोड़
- एसएन मेडिकल कॉलेज 105 करोड़
- नशा विमुक्ति केंद्र 50 लाख
- आगरा मेट्रो 40 करोड़
- रबर चेक डैम 60 करोड़
(धनराशि रुपये में)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें