फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2025: आगरा वासियों को बड़ी सौगात, मेट्रो को मिले 93 करोड़; जून से खंदारी तक रफ्तार भरेगी ट्रेन

Fri, 21 Feb 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो परियोजना को राज्य सरकार से दूसरी किस्त मिली है। इससे पहले कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। जून से खंदारी तक मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को 93 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जून से खंदारी तक मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण यूपीएमआरसी ने शासन से 93 करोड़ रुपये की ही मांग की थी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि बजट में तीन मदों में 93 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 40 करोड़ रुपये पहले और दूसरे कॉरिडोर के निर्माण के लिए मांगे थे। कॉस्टिंग यार्ड समेत अन्य कार्य के लिए जमीन खरीद और प्रदेश-केंद्र सरकार के टैक्स चुकाने के लिए 53 करोड़ रुपये की मांग की थी। तीनों मदों में बजट मिल गया है। इससे मई तक मन:कामेश्वर से सिकंदरा तक स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जून से पहले कॉरिडोर तक मेट्रो चल सकेगी। जमीन खरीद और टैक्स का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि आगरा में 29.4 किमी में मेट्रो चलेगी। इसमें पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं, जिसमें ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। बाकी के एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस, आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरे कॉरिडोर की दूरी करीब 15 किमी है। यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसके निर्माण का भी कार्य चल रहा है। इसका करीब 8,000 करोड़ रुपये का बजट है, जिसमें से 60 फीसदी बैंक और बाकी के 40 फीसदी का केंद्र और राज्य सरकार भुगतान करेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें