फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात के पांचवें दिन भागी दुल्हन, ऐसी हरकत से सदमे में दूल्हा; घरवालों संग पुलिस भी तलाश में जुटी

Tue, 18 Aug 2026 09:29 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शादी के पांचवें दिन दुल्हन के घर से जेवर लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस बिचौलिए और दुल्हन के परिजनों के मोबाइल की जानकारी जुटा रही है और जल्द प्रयागराज टीम भेजने की तैयारी है।

 
विज्ञापन
शादी के बाद गायब हुई दुल्हन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के पांचवें दिन घर से भागी दुल्हन की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। बिचाैलिए से लेकर दुल्हन के परिजन के मोबाइल की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही प्रयागराज भी टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के सेक्टर 14 स्थित प्रधानजी की बगीची निवासी विष्णु की शादी बिचाैलिए जवाहर सिंह ने कराई थी। 26 जून को प्रयागराज की प्रीति से रिश्ता कराने के बाद 27 जून को शादी करा दी गई थी। विष्णु ने शादी में 2 लाख रुपये खर्च किए। 1.50 लाख रुपये लड़की पक्ष ने लिए। शादी में प्रीति के कथित भाई धर्म सिंह और पिता बब्बू भी आए थे।

तीन जुलाई की तड़के प्रीति घर से जेवर लेकर भाग गई थी। 15 अगस्त को मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि विष्णु के परिजन ने प्रीति का असली नाम सुरेखा बताया है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए टीम को लगाया गया है। प्रयागराज भी टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें