फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: मथुरा में छात्रों का दबदबा, यहां देखें हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स की लिस्ट

Sat, 18 Jun 2022 06:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। मथुरा जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 91.31 फीसदी और इंटर का 85.69 फीसदी रिजल्ट रहा है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। मथुरा में छात्र तेज प्रकाश सिंह ने 94.50 फीसदी अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलदेव के छात्र दीपक हैं। इन्होंने हाईस्कूल में 93.00 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र मोहित और मानवीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 92.83 फीसद अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


इंटर मीडिएट की बात करें तो अमित कुमार 87.40 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रहे हैं। अमित मां भगवती इंटर कॉलेज नगौरा के छात्र हैं। श्री गांधी स्मारक कृषक इंटर कॉलेज बेरा के छात्र अनुराग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके इंटर में 86.60 फीसदी अंक आए हैं। तीसरे स्थान पर छात्रा नूतन हैं, इनके 86.00 फीसदी अंक है। ये पीडीडीयू गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज फरह की छात्रा हैं। 

मथुरा जिले में हाईस्कूल के टॉपर्स

  1. तेज प्रकाश सिंह- 94.50 फीसदी अंक, श्रीमती शांति देवी हाईस्कूल, मथुरा
  2. दीपक- 93.00 फीसदी अंक, शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलदेव, मथुरा
  3. मोहित- 92.83 फीसदी अंक, डीएवी इंटर कॉलेज, मथुरा
  4. मानवीर- 92.83 फीसदी अंक, आरडीएमएलएमएवी बलदेव, मथुरा
  5. प्रशांत कुमार- 92.00 फीसदी अंक, श्रीमती किरण देवी इंटर कॉलेज नौहझील, मथुरा 
  6. उदय शुक्ला- 91.67 फीसदी अंक, आरडीएमएलएमएवी बलदेव, मथुरा
  7. वैष्णवी डागुर- 91.67 फीसदी अंक, एससी सिंह ए इंटर कॉलेज 
  8. मुकुल- 91.67 फीसदी अंक, श्रीमती देवो देवी इंटर कॉलेज 
  9. कंचन- 91.00 फीसदी अंक, श्री चमेली देवी कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज
  10. अंकित कुमार- 90.83 फीसदी अंक, एसबीएस इंटर कॉलेज
  11. लवली- 90.67 फीसदी अंक,  श्रीमती देवो देवी इंटर कॉलेज 
  12. अंकित कौशिक- 90.67 फीसदी अंक, एसबीएस इंटर कॉलेज
  13. हरप्रीत सिंह- 90.50 फीसदी अंक, केसीजीएसवीएम इंटर कॉलेज माधव कुंज, मथुरा
  14. धीरज- 90.17 फीसदी अंक, नंदलाल हायरसेंकड्ररी स्कूल कमई बरसाना
  15. इकांगिका गौर- 90.17 फीसदी अंक, देव दीनबंधु इंटर कॉलेज 
विज्ञापन

मथुरा जिले में इंटर के टॉपर्स

  1. अमित कुमार - 87.40 फीसदी, मां भगवती इंटर कॉलेज नगौरा, मथुरा
  2. अनुराग - 86.60 फीसदी, श्री गांधी स्मारक कृषक इंटर कॉलेज बेरा, मथुरा
  3. नूतन- 86.00 फीसदी, पीडीडीयू गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज फरह मथुरा
  4. भानु प्रताप- 86.00 फीसदी, शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलदेव मथुरा
  5. अन्नू कुमार- 85.60 फीसदी, चौधरी चरण सिंह बी खंड इंटर कॉलेज 
  6. मांगेराम-  85.40 फीसदी, चौधरी चरण सिंह बी खंड इंटर कॉलेज 
  7. आरजू- 85.20 फीसदी, एसआरडीसी इंटर कॉलेज 
  8. लोकेश- 85.10 फीसदी, चौधरी चरण सिंह बी खंड इंटर कॉलेज 
  9. दीपक चौधरी- 84.80 फीसदी, एनएसके इंटर कॉलेज चांदपुर कलां
  10. अंजली अग्रवाल- 84.80 फीसदी, श्रीमती पीएल अग्रवाल इंटर कॉलेज शाल, मथुरा
  11. खुशबू गोयल- 84.80 फीसदी, श्री सम्लिया सिंह इंटर कॉलेज शेरगढ़
  12. अंजली- 84.60 फीसदी, श्री सरदार पटेल इंटर कॉलेज शेरगढ़
  13. गुड्डन- 84.40 फीसदी, एके इंटर कॉलेज कराब मथुरा
  14. सोनिया-  84.40 फीसदी, इंडियन इंटर कॉलेज राया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें