फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में साहिल और अभिषेक बने मथुरा टॉपर, इंटर में अमन ने मारी बाजी

Sat, 27 Apr 2019 07:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
इंटर के जनपद टॉपर अमन और हाईस्कूल के जनपद टॉपर समीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मथुरा के साहिल शर्मा और अभिषेक सिंह ने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में टॉप किया है, जबकि इंटर में अमन यादव 87.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं। प्रदेश में मथुरा को हाईस्कूल में 21वीं रैंक मिली है। वहीं, इंटर में 70वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


जनपद टॉपर छात्र अमन यादव एटा के रहने वाले हैं। उनका सपना आईएएस बनना है। आदर्श कृषक इंटर कॉलेज कारव से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले अमन यादव ने बताया कि उसने यह परीक्षा अपने एक रिश्तेदार के पास रहकर दी थी। 

अमन के पिता एक जूनियर स्कूल में बाबू के पद पर हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने गुरुजन और परिजन को दिया है। अमन ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य डॉ. विमल प्रकाश ने भी उन्हें बहुत प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन

हाईस्कूल में दो छात्र संयुक्त रूप से टॉपर

हाईस्कूल जनपद टॉपर अभिषेक अपने माता-पिता के साथ
श्री कृष्ण चंद्र सरस्वती शिशु मंदिर के 10वीं के छात्र साहिल शर्मा ने जनपद टॉप कर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स विषय के छात्र की आगे चलकर बैंक मैनेजर बनने की इच्छा है। उसने इस सफलता के लिए विद्यालय के गुरुजन का विशेष सहयोग बताया। 

साहिल ने कहा कि गुरुजनों द्वारा एक्स्ट्रा क्लास भी ली जाती थीं। साहिल ने बताया कि उसके पिता वीरेंद्र शर्मा तथा मां अनीता द्वारा उनको हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है। जिनकी वजह से आज उसे विशेष सफलता मिली है।

नौहझील के सुभाष आदर्श इंटर कॉलेज के 10वीं में 92 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पर रहे अभिषेक सिंह पायलट बनकर उड़ान भरना चाहते हैं। शिक्षक पिता सुभाष चद्र तथा माता रीना देवी को अपना आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा यदि उन्हें पायलट बनने में सफलता नहीं मिली तो वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

मथुरा में दूसरा स्थान 90.67 प्रतिशत अंकों के साथ कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र मोहित राजपूत प्राप्त किया है। इसी कॉलेज के राज शर्मा 89.19 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

इस बार जनपद में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.66 प्रतिशत रहा है, जबकि इंटर का परीक्षा परिणाम 56.58 प्रतिशत है। हाईस्कूल के पंजीकृत 43377 छात्र-छात्राओं में से 30675 उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में पंजीकृत 40378 छात्र-छात्राओं में से 19426 उत्तीर्ण हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें