फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्डः प्रयोगात्मक परीक्षाओं की होगी ऑनलाइन निगरानी

Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी कराई जाएगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्पष्ट आदेश हैं कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शासन की मंशा के अनुसार कड़ी निगरानी में आयोजित कराई जाएं। लिखित परीक्षा की तर्ज पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं की भी ऑनलाइन निगरानी कराई जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अपने कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें। कॉलेजों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा का वीडियो भी बनाएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कार्यालय को भी दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल किया जाए। किसी भी छात्र-छात्रा की प्रयोगात्मक परीक्षा छूटनी नहीं चाहिए। प्रधानाचार्य इसके लिए अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें जानकारी प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें