फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक से तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 18 Jan 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी के बीच ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 65 मरीजों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई। अस्पताल पहुंचे अलग-अलग क्षेत्र के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सर्दी के कारण जिले में हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव विद्यापुर निवासी भंवर सिंह (65) को शनिवार की सुबह अचानक ब्लड प्रेशर की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव जौराई निवासी रामनरेश (54) को शनिवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुर्रा क्षेत्र के ही गांव भवानीपुर निवासी गुड्डू (42) को शनिवार को अचानक हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि तीनों मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें