उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के स्कूलों में 20 अप्रैल से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी किया है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, उनके साथ चर्चा कर लॉकडाउन के दौरान कितना पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना है यह तय करेंगे। प्रधानाचार्य संबंधित विद्यालय के सभी शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की व्यवसाय upmsp.edu.in से ई बुक और दीक्षा पोर्टल www.diksha.gov.in से माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सभी कक्षाओं के विषयवार वीडियो को डाउनलोड कर व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाना है।