फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की कार्रवाई हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने जिले के प्रधानाचार्यों को बृहस्पतिवार को नई गाइड लाइन जारी कर दी।
विज्ञापन

पांच दिसंबर तक जिले के प्रधानाचार्यों से परीक्षा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं।
डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने नए आदेशों के अनुसार केंद्र निर्धारण की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने जिले के प्रधानाचार्यों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की गाइड लाइन जारी कर दी। इसमें कहा गया है कि प्रधानाचार्य नए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। विद्यालय की आधारभूत सूचनाओं का सारा विवरण सही भरा जाए। परिषद ऑनलाइन ही केंद्र निर्धारण करेगा।
जियो मैपिंग और टैगिंग भी करानी होगी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रधानाचार्यों को गतवर्ष के परीक्षा केंद्र निर्धारण नियमावली के तहत अपने कॉलेज की जियो मैपिंग और जियो टैगिंग करानी होगी। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार निश्चित तिथि तक आधारभूत सुविधाओं के संबंध में वेबसाइट पर जानकारी अपलोड न करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

केंद्र पर 800 से अधिक परीक्षार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण के आदेश में स्पष्ट किया है कि एक केंद्र पर दोनों पालियों में कम से कम 150 और अधिक से अधिक 800 परीक्षार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे। शासन के नए निर्देश के अनुसार जिले में केंद्र निर्धारण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें