फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 46.02 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा

विज्ञापन
15एमएनपी-07-यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन करते परीक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य की गति धीरे-धीरे तेज हो रही है। शुक्रवार को 46.02 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उप नियंत्रकों को समय से मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर इंटरमीडिएट का 51.8 प्रतिशत
मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट का 46.23 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूूरा कर लिया गया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर शुक्रवार को हाईस्कूल का 42.23 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। जैन इंटर कॉलेज करहल पर शुक्रवार को 44 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से मूल्यांकन कार्य का पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें