फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन बट गया 550 क्विंटन चना और 10 हजार क्विंटन चावल

विज्ञापन
केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज के समीप राशन की दुकान पर लगी भीड़। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान विशेष राशन के लिए जनपद में शुक्रवार को अधिकांश कोटेदारों के यहां लोगों की भीड़ लगी रही। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नजर आया तो कहीं आपाधापी देखने को मिली। पहले दिन करीब 55 हजार कार्ड धारकों को 550 क्विंटल से अधिक चना और 10 हजार क्विंटल से अधिक चावल वितरित किया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकार नियमित राशन के अलावा विशेष खाद्यान्न के रूप में चना और चावल का निशुल्क वितरण कर रही है। शुक्रवार से शुरू हुई मई माह की विशेष खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में किसी केंद्र पर भीड़ नजर आई तो कहीं सामान्य स्थिति थी। शहर के स्वामी नारायण मंदिर के निकटवर्ती दुकान पर तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
यहां दुकान तय समय से करीब दो घंटे देरी से खुली। इसे लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने इसके लिए महिला कोटेदार को फटकार भी लगाई। शुरुआत में इंटरनेट की समस्या से दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद समस्या सुलझने के बाद राशन वितरण सामान्य हो गया।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन शाम पांच बजे तक करीब 55 हजार कार्ड धारकों ने राशन की विशेष सामग्री प्राप्त की है। इसमें प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना और पांच किलो प्रति यूनिट की दर से निशुल्क चावल दिया गया है। विशेष खाद्यान्न वितरण की यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
कार्ड के आवेदन वाले पहुंचे राशन लेने जनपद में अनेक स्थानों पर ऐसे लोग भी राशन लेने के लिए पहुंच गए, जिन्होंने सरकार की घोषणा के अनुरूप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिए हैं। इन लोगों को कोटेदार के यहां से निराश ही लौटना पड़ा। मशीन में आवेदक कार्ड धारक का अभी नाम दर्ज न होने की स्थिति में उन्हें राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें